{"_id":"5e9b0fa98ebc3e768c0d8e68","slug":"chori-kasganj-news-agr438383120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में बंद ट्रैक्टर एजेंसी से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में बंद ट्रैक्टर एजेंसी से लाखों की चोरी
विज्ञापन
कासगंज में ट्रैक्टर एजेंसी में चोरी की घटना का निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। चोरों ने एक ट्रैक्टर एजेंसी के पिछले दरवाजे को काटकर लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मां चामुंडा गेट के पास विंदल ट्रैक्टर एजेंसी है। 25 मार्च को हुए लॉक डाउन के बाद से यह बंद है।
शनिवार को एक किसान को अपने ट्रैक्टर की सर्विस करवानी थी। इसके चलते एजेंसी संचालक चंद्र मोहन विंदल ने दुकान खोली। वहां उन्हें सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। बाद में देखने पर पिछला दरवाजा कटा हुआ था। एजेंसी से आठ बैटरी, सात पटरी, पांच हुक, इनवर्टर, 10 वाल्टी, चार सीलिंग फैन, ट्रैक्टर रिपेयर के औजार, चार सीलिंग फैन, 15 छोटे ट्रैक्टर मॉडल, लेपटॉप, कंप्यूटर आदि गायब थे।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एजेंसी संचालक चंद्रमोहन विंदल ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।