फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CHORI, COUMPTER

कस्बे में लाखों की चोरी, एक आरोपी पकड़ा

Sat, 07 Dec 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
CHORI, COUMPTER
07एमएनपी-23-घिरोर में कंप्यूटर सेंटर पर चोरी के बाद जमा भीड़ - फोटो : MAINPURI
घिरोर (मैनपुरी)। जसराना रोड स्थित एक कंप्यूटर सेंटर के ताले तोड़ चोर लाखों रुपये के कंप्यूटर चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सेंटर संचालक ने शिकायत की। वहीं घिरोर में परचून की दुकान से लाखों की चोरी हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी पदमनाभ गुप्ता और वैभव गर्ग जसराना रोड पर कृष्णा कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। शुक्रवार देर रात चोरों ने सेंटर के ताले तोड़कर उसमें रखे 10 कंप्यूटर चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने ताला टूटा देख संचालक को सूचना दी। मौके पर कुछ ही देर बाद सूचना के बाद पुलिस भी जांच करने पहुंच गई। कंप्यूटरों की कीमत करीब तीन लाख से अधिक बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

घिरोर निवासी उमर असलम पंचायत कार्यालय के पास परचून का खोखा रखे हुए हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने खोखा के पिछले हिस्से को तोड़कर दुकान में रखी नकदी व सामान चोरी कर लिया। चोर जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दे रहे थे, उससे करीब 50 कदम की दूरी पर पिकेट लगती है। वारदात के बीच निजी गार्ड नेपाली पहुंचा तो चोर उसे देख भागने लगे उनमें से एक चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नहीं लिखती लूट और चोरी के मामले
मैनपुरी। अधिकारी भले ही जनता को पुलिस द्वारा सहयोग का भरोसा दिए जाने का आश्वासन देते हो, लेकिन थाना चौकियों की हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। मोबाइल लूट व चोरी के मामलों में पीड़ित जब थाने में शिकायत करने पहुंचते हैं तो वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जाती। इस शर्त पर मोहर लगाई जाती है कि वह मोबाइल गिरने का प्रार्थना पत्र दें। ताकि पुलिस को रिपोर्ट दर्ज न करनी पड़े। थाना स्तर पर होने वाली यही लापरवाही अपराधियों के हौंसले बुलंद करती है। पुलिस अगर मोबाइल लूट व चोरी के मामलों को गंभीरता से ले तो निश्चित तौर पर घटनाओं में कमी आना तय है।

70 दिनों में चोरी 40 से अधिक चोरी की घटनाएं
सर्दी की दस्तक के साथ ही जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। चोर बीते 70 दिनों में 40 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। घटनाओं में मकान से लेकर दुकान तक शामिल रहे। शहर से लेकर देहात तक चोर पैर पसार चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस सिर्फ दावे ही करती आ रही है। खुलासे के नाम पर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं, अधिकतर चोरी की घटनाएं अभी तक अनसुलझी हैं।
चोरी की प्रमुख घटनाएं....
- तीन अक्तूबर को भोगांव क्षेत्र में एक ही रात में चार घरों से लाखों की चोरी की वारदात हुई
- 22 अक्तूबर को थाना एलाऊ क्षेत्र में एक ही रात में पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाया
- 24 अक्तूबर को बरनाहल क्षेत्र में तीन घरों से लाखों की चोरी की वारदात हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed