{"_id":"6731ba5ecd88528b5e073db2","slug":"chip-based-shoes-will-be-made-in-agra-with-help-of-ai-monitoring-will-be-possible-from-home-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब बनेंगे चिप वाले जूते... पहनने वाले की लोकेशन का चल सकेगा पता; मोबाइल और लैपटॉप से भी कर सकेंगे कनेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब बनेंगे चिप वाले जूते... पहनने वाले की लोकेशन का चल सकेगा पता; मोबाइल और लैपटॉप से भी कर सकेंगे कनेक्ट
Mon, 11 Nov 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:46 PM IST
सार
आगरा में एआई की मदद से चिप वाले जूते बनेंगे। इन जूतों से घर बैठे निगरानी हो सकेगी। सुरक्षा की दृष्टि से जूतों में चिप लगाई जाएगी। आगरा में ही इनका निर्माण होगा।
विज्ञापन
Chip-based shoes
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीटी, रंगबिरंगी लाइट के बाद अब चिप वाले जूते बनेंगे। आगरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से विशेष चिप वाले जूते बनाए जाएंगे। इन जूतों को पहनने वाले की घर बैठे निगरानी हो सकेगी। तकनीकी संस्थाओं से बातचीत चल रही है, जल्द चिप वाले ये जूते लोगों के पैरों में होंगे।
आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रांसपोर्टर्स चेंबर (एफमैक) के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि समय और जरूरत के आधार पर जूते की बनावट और सुविधाएं बदली गई। अब लोगों की सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है।
बच्चों समेत घर के अन्य परिजन की सुरक्षा के लिए लोग अन्य संसाधन अपना रहे हैं। ऐसे में एआई की मदद से विशेष जूते बनाए जाएंगे। इसमें विशेष चिप होगी और विशेष संकेत निकलेंगे। वाईफाई के जरिये घर कार्यालय से इन जूतों को पहनने वाले की निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
चिप को मोबाइल और लैपटॉप से भी जोड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन जूतों को पहनने वाले की कहीं से भी लोकेशन पता चल सकेगी। तकनीकी संस्थानों से बात चल रही है। विशेषज्ञों की टीम ऐसी चिप बना रही है, जिनका इस्तेमाल जूतों में करेंगे।