{"_id":"5fd6581c8ebc3e3c5261423b","slug":"chini-mil-kasganj-news-agr4718456118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल ने अब तक की साढ़े तीन लाख िक्ंटल गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल ने अब तक की साढ़े तीन लाख िक्ंटल गन्ने की पेराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। न्यौली चीनी मिल में इस बार चक्का तो व्यवस्थित रूप से घूम रहा है। इसी का नतीजा है कि अब तक चीनी मिल साढ़े तीन लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है और 35 हजार कुंतल चीनी तैयार कर ली गई है। इधर गन्ना किसानों के पुराने भुगतान को लेकर समस्या बरकरार बनी हुई है। चीनी मिल पुराने भुगतान को लेकर संजीदा नहीं दिख रही।
इस बार चीनी मिल में गन्ने की पेराई तेजी के साथ की जा रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार चीनी मिल व्यवस्थित रूप से चल रही है। निरंतर गन्ने की खरीद की जा रही है। चीनी भी तेजी के साथ तैयार की जा रही है। न्यौली चीनी मिल पुराने पेराई सत्र की भंडारित पूरी चीनी अभी तक बिक्री नहीं कर सकी है और इस सत्र की चीनी भी भंडारित की जा रही है लेकिन किसानों की एक समस्या बरकरार बनी हुई है। पुराने पेराई सत्र में गन्ना बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान चीनी मिल ने अभी तक नहीं किया है। जिससे किसान परेशान हैं।
वादे के मुताबिक मात्र 17 दिन शेष
चीनी मिल के अफसरों ने दो महीने पहले जिला प्रशासन को लिखित में बताया था कि दिसंबर में सभी किसानों का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। वायदे के मुताबिक इस महीने में मात्र 17 दिन शेष हैं, लेकिन 50 प्रतिशत भुगतान अभी बकाया है। सवाल है कि जो चीनी मिल एक साल में मात्र 50 प्रतिशत भुगतान कर सकी है वह अब 17 दिन में 50 प्रतिशत भुगतान करेगी।