{"_id":"5c430723bdec227371484a70","slug":"chinese-tourist-hover-drones-over-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लगातार दो दिन ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाने के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दो दिन ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाने के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात
Sat, 19 Jan 2019 04:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Jan 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल के ऊपर उड़ता ड्रोन
ताजमहल पर दो दिन लगातार ड्रोन उड़ाने के मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। दोनों दिन चीन के पर्यटकों ने ड्रोन उड़ाया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
एक होम स्टे की छत से सुबह-शाम ताज के फोटो खींचे थे। पुलिस को जब तक पता चला, तब तक पर्यटक चेक आउट कर चुके थे। पर्यटक कहां गए? इसके बारे में जानकारी नहीं लग सकी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि ड्रोन पर प्रतिबंध होने की जानकारी होम स्टे संचालक ने पर्यटकों को नहीं दी थी। उनके खिलाफ सुबूत जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ताजमहल पर बुधवार और गुरुवार को सुबह और शाम के समय ड्रोन उड़ाया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बताया कि ताजनगरी फेस द्वितीय स्थित अमन होम स्टे में दो चाईनीज पर्यटक आए थे। उनको कुछ लोगों ने ड्रोन के साथ देखा था।
उन्होंने छत से ड्रोन उड़ाया था। हालांकि पुलिस जब होम स्टे पर पहुंची तो पर्यटक वहां से जा चुके थे। इस कारण पर्यटकों से पूछताछ नहीं की जा सकी। पर्यटकों को ड्रोन के साथ कुछ लोगों ने देखा था।
होम स्टे में ड्रोन पर प्रतिबंध होने के बारे में कहीं भी नहीं लिखा था। इसलिए सुबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद ही होम स्टे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं पर्यटक कहां गए? इसके बारे में भी पता किया जा रहा है।
सुबह और शाम के फोटो खींचे
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि पर्यटक ताज परिसर में उगते और ढलते सूरज की फोटो खींच रहे थे। काफी देर तक फोटो खींचे। फोटो खींचने के पीछे क्या मकसद था? यह किसी को भी नहीं बताया।