{"_id":"68cee9a690608c0a310a7d62","slug":"chinese-ambassador-xu-feihong-visits-taj-mahal-in-agra-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल देख चीनी राजदूत बोले- भारतीय सभ्यता की समृद्धि का प्रतीक, दोनों देशों के संबंधों पर ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल देख चीनी राजदूत बोले- भारतीय सभ्यता की समृद्धि का प्रतीक, दोनों देशों के संबंधों पर ये कहा
Sat, 20 Sep 2025 11:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:21 PM IST
सार
भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग ने परिवार के साथ ताजमहल और आगरा किला का दीदार किया। इस दाैरान उन्होंने दोनों देशों के संबंधों पर भी बात की।
विज्ञापन
ताजमहल में चीनी राजदूत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग ने शनिवार को भारत में अपने 500वें दिन पर ताजमहल के दीदार किए। इस दौरान उन्होंने भारत और चीन को प्राचीन सभ्यताएं बताते हुए आने वाले समय में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध निरंतर मजबूत होने की कामना की।
इससे पहले उन्होंने पत्नी, परिवार और एंबेसी के स्टाफ के साथ ताजमहल और आगरा किले का दीदार किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी उन्होंने अपने आगरा दौरे को साझा किया।
ताजमहल को तस्वीर में कैद करते हुए फोटो शेयर कर बताया कि ताजमहल और आगरा किला न केवल भारत के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं, बल्कि भारतीय सभ्यता की समृद्धि के भी प्रमाण हैं। दो प्राचीन सभ्यताओं के रूप में चीन और भारत अपने संबंधों को और मजबूत करते रहें और अपने गौरवशाली भविष्य को प्राप्त करें।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने घूमने के दौरान खुद ताजमहल को तस्वीरों में भी कैद किया। इसके बाद बेहतर रखरखाव के लिए ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी को बधाई दी।