फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children will be educated in sports and games at Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों पर खेल-खेल में बच्चों को दी जाएगी शिक्षा

Sat, 13 Mar 2021 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children will be educated in sports and games at Anganwadi centers
मैनपुरी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 35 हजार बच्चे अब खेल-खेल में शिक्षित भी होंगे। इसके लिए शासन की पहल पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 1788 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें लगभग 35 हजार बच्चे तीन से छह वर्ष की उम्र के हैं। इन बच्चों की सेहत सुधारने के साथ ही खेल-खेल में शिक्षा के प्रति भी प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए शासन के आदेश पर प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें ऐसे खिलौने होंगे जो शिक्षण के लिए भी मदद करेंगे। उदाहरण के लिए वर्णमाला और गिनती के आकार के प्लास्टिक के खिलौने, विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों के ब्लॉक्स, स्लेट, कलर चॉक आदि।
विज्ञापन

इससे बच्चे खेल-खेल में शिक्षा भी ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही उनके लिए उम्र के अनुसार कहानियों की किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग डॉ. सारिका मोहन के आदेश पर इसकी खरीद के लिए जिला स्तरीय समिति ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑनलाइन जेम पोर्टल से ही इसकी खरीद 31 मार्च से पहले-पहले की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ और मुख्य सेविका करेंगी सामान का सत्यापन
आंगनबाड़ी केंद्र पर सामान उपलब्ध होने के बाद उसे परियोजना कार्यालय के स्टॉक में दर्ज किया जाएगा। साथ ही सीडीपीओ द्वारा इसका सत्यापन किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के स्टॉक में सामान दर्ज करने के बाद मुख्य सेविका द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
समिति में ये अधिकारी किए गए शामिल
शासन की ओर से प्री स्कूल किट की ऑनलाइन खरीद के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी की बतौर सदस्य सचिव व वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला उद्योग अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

शासन के आदेश पर जिला स्तरीय समिति ने प्री-स्कूल किट की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही 1679 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा।
अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed