फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child's fetus found lying in the field police investigating

मैनपुरी: खेत में पड़ा मिला बच्चे का भ्रूण, पुलिस कर रही जांच; ग्रामीण बोले- कोई यहां फेंक गया

Mon, 15 Jan 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 12:01 AM IST
सार

ग्रामीणों ने सुबह-सुबह भ्रूण खेत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जानकारी करने के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Child's fetus found lying in the field police investigating
भ्रूण। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के गांव द्वारिकापुर में शनिवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने एक खेत में बच्चे का भ्रूण पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में शनिवार की शाम को कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी बच्चे के भ्रूण को एक खेत में पड़ा देख कर रुक गए। किसी ने भ्रूण को कोहरे के बीच खेत में फेंका था। जानकारी होने के बाद गांव के लोग एकत्र हो गए। भ्रूण मिलने को लेकर उनके बीच चर्चाएं शुरू हो गईं। इस बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से जानकारी ली गई। लेकिन भ्रूण के बारे में कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed