{"_id":"6272c93a9fd77f1313581b7e","slug":"child-murder-case-unbooked-mainpuri-news-agr532453397","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में चार माह के मासूम की गला दबाकर हत्या के मामले में बुधवार को तीसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। पीड़ित पिता तहरीर लेकर कोतवाली में काफी देर तक बैठा रहा। वहीं, इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि तहरीर के लिए पिता को बुलाया है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी अनिल कुमार के चार माह के पुत्र भूपेंद्र की ननिहाल शहर के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में एक मई को गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब हत्या की बात सामने आई तो हर कोई चौक गया। लेकिन कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। बुधवार को तीसरे दिन पीड़ित अनिल पत्नी अंशिका, सास के खिलाफ की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा, तो वहा इंस्पेक्टर मौजूद नहीं मिले। एक दरोगा ने इंस्पेक्टर के आने के बाद कार्रवाई की बात कही। काफी देर तक पीड़ित कोतवाली में बैठा रहा। जब इस बारे में इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह से जानकारी ली गई तो बताया कि पीड़ित को बुलवाया गया है। उस से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस के इस रवैया के चलते समाचार लिखे जाने तक हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।