फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child Marriage Stopped in Agra: 16-Year-Old Girl Rescued After 1098 Helpline Alert

रुकवा दी शादी: सात फेरों से पहले पहुंची पुलिस, दुल्हन को किया रेस्क्यू; इसलिए आशा ज्योति केंद्र में रहेगी वो

Sat, 02 May 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 02 May 2026 09:35 AM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद में 1098 हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने 16 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह रुकवाकर उसे रेस्क्यू किया। बालिका को बाल कल्याण समिति के आदेश पर आशा ज्योति केंद्र में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
Child Marriage Stopped in Agra: 16-Year-Old Girl Rescued After 1098 Helpline Alert
दुल्हन सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम ने शुक्रवार को फतेहाबाद के बरीपुरा गांव में एक बाल विवाह रुकवाया। टीम ने 16 वर्षीय किशोरी को रेस्क्यू कर आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। यह कार्रवाई चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर मिली सूचना के बाद की गई।
विज्ञापन

सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह को रुकवाया। दस्तावेज की जांच में बालिका के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। रेस्क्यू की गई बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनपद में 10 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं के लिए स्थायी आश्रय गृह न होने के कारण, समिति ने विशेष परिस्थितियों में आदेश दिया। बालिका को अगले आदेश तक आशा ज्योति केंद्र में आश्रय प्रदान किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बरीपुरा में बाल विवाह की सूचना मिली थी। जनपद में 10 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं के लिए स्थायी आश्रय गृह न होने के कारण, समिति ने बालिका को अगले आदेश तक आशा ज्योति केंद्र में आश्रय प्रदान करने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई में केस वर्कर नीलम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना प्रभारी हेमलता, एसआई मनोज नागर भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed