फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies due to fever, chaos, dengue is also spreading

बुखार से बालक की मौत, कोहराम, डेंगू भी पसार रहा पैर

Sun, 05 Sep 2021 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to fever, chaos, dengue is also spreading
कासगंज के गंजडुंडवारा में डेंगू की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बहोरा में बुखार से पीड़ित किशोर की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। चिंता की बात तो यह है कि सरकारी आंकड़ों में अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि निजी अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक तमाम मरीज रेफर भी किए जा चुके हैं। रविवार को भी एक निजी अस्पताल से डेंगू से पीड़ित मरीज को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव बहोरा निवासी रिंकू (15) पुत्र भीकम सिंह 2 दिन पहले बुखार से पीड़ित हुआ। उसके बाद उसे उल्टी दस्त हुए। निजी अस्पताल में उसका इलाज चलता रहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार को उसकी मौत हो गई है। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। इसलिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया है।
विज्ञापन

बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है सरकारी आंकड़ों में अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि धरातल पर देखा जाए तो डेंगू के मरीज भी बढ़ते ही जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से तमाम मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को एक निजी अस्पताल से डेंगू से पीड़ित हिम्मतपुर सई निवासी मनोज पुत्र राम सिंह को अलीगढ़ रेफर किया गया है। इससे पहले भी 8 से 10 मरीज विभिन्न निजी अस्पतालों से पिछले तीन दिनों में रेफर किए जा चुके हैं। इन सभी में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। तमाम मरीजों को रेफर किया जा चुका है। निजी अस्पतालों में इन दिनों बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित कई लोग पिछले एक सप्ताह से क्लीनिक पर आए हैं, लेकिन यह सभी लोग ऐसे थे जो दूसरे शहरों से आए थे। इन सभी को रेफर कर दिया गया। डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों से बचना होगा। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है जबकि मलेरिया का मच्छर रात में काटता है। डेंगू से बचने के लिए पानी जमा न होने दें। डॉ. अनुपम
डेंगू का मच्छर इन दिनों में पनप जाता है। डेंगू पानी में अंडे देता है और मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे इन दिनों ठंडे पानी के सेवन से बचें। डॉ. दीपक
स्वास्थ्य विभाग में डेंगू से निपटने के लिए औपचारिकताएं हो चुकी हैं। जिला अस्पताल में डेंगू ्वार्ड बनाया गया है, लेकिन यहां डेंगू से जंग लड़ने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को अभी से चौंकन्ना होकर डेंगू से बचाव के और प्रभावी इंतजाम करने होंगे।

डेंगू वार्ड बना दिया गया है। व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। अभी तक जो सैंपल सरकारी रिकॉर्ड में डेंगू के भेजे गए उनमें किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed