फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child died after hanging on swing in firozabad

बच्चे खेल रहे थे झूले पर गोल-गोल घूमने का खेल, एक की चली गई जान

Sat, 22 Jul 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Sat, 22 Jul 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
child died after hanging on swing in firozabad
छैला खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला स्वामी नगर में शुक्रवार को झूला झूलने के खेल में एक 10 साल के बालक की फांसी लगने से मौत हो गई। बालक झूले पर बैठक गोल- गोल घूम रहा था। परिवार के अन्य बच्चे इसमें उसकी मदद कर रहे थे। खेल में कब फंदा लग गया दूसरे बच्चे समझ नहीं पाए और उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद निवासी मोती खां परिवार के साथ शिकोहाबाद के स्वामी नगर में रहकर विसात खाने (चूड़ी से जुड़ा काम)का काम करते हैं। उनके घर के अंदर बच्चों को झूलने के लिए झूला है। शुक्रवार दोपहर परिवार के सभी बच्चे बारी-बारी से झूला झूल रहे थे। 
विज्ञापन


इसी में बारी आने पर मोती का दस वर्षीय बेटा छैला खां झूले पर बैठ गया। वह झूले को गोल- गोल घुमाने लगा। दूसरे बच्चों ने भी उसे घुमाना शुरू कर दिया। इस खेल में झूले की दोनों रस्सियों के बीच में उसका गला फंस गया। उसकी चीख तक नहीं निकल पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ के बच्चों ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया, वह उसे घुमाने में ही जुटे रहे। छैला खां की दम घुटने से जीभ बाहर निकल आई। पेशाब निकल गया। बालक के शरीर में कोई क्रिया नहीं हुई तो दूसरे बच्चों को कुछ गलत होने का एहसास हुआ। 


परिवार के बड़े लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मोती खां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने कागजी कार्य पूरा कर बिना पोस्टमार्टम कराए बालक शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed