फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will address public meeting in Mainpuri

Mainpuri Bypolls: चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, अब सीएम योगी भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
सार

सपा के गढ़ में भीड़ जुटाकर भाजपाई नया संदेश देना चाहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का कहना है कि करहल से ही इस बार सपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will address public meeting in Mainpuri
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। सपा को उसके ही गढ़ करहल में घेरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर 12:55 बजे चुनावी सभा में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
विज्ञापन


करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिलहाल इसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा अखिलेश यादव को करहल विधानसभा में घेरने की रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा करहल विधानसभा क्षेत्र में रखी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान में तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के लिए रविवार को अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में चुनावी जनसभा में पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा के गढ़ में भीड़ जुटाकर भाजपाई नया संदेश देना चाहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का कहना है कि करहल से ही इस बार सपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा। लोकसभा उपचुनाव में एक-एक कार्यकर्ता कमल खिलाने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed