{"_id":"6721e77632f77b77930bb04d","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-hoardings-torn-in-agra-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी के 'बंटेंगे तो काटेंगे नारे' के होर्डिंग फाड़े... कार से आए असामाजिक तत्व की करतूत; भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी के 'बंटेंगे तो काटेंगे नारे' के होर्डिंग फाड़े... कार से आए असामाजिक तत्व की करतूत; भड़के भाजपाई
Wed, 30 Oct 2024 01:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:29 PM IST
सार
'कटेंगे तो बटेंगे' पर यूपी में पोस्टर वार शुरू हो चुका है। आगरा में ऐसे पोस्टर लगाए गए, तो रात में असमाजिक तत्वों ने इन्हें फाड़ दिया। इस मामले में पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
Hoardings torn
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजगंज स्थित बसई मंडी के पास मंगलवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लगे होर्डिंग्स को असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। असामाजिक तत्वों की इस करतूत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा गुस्सा है।
शहर में मंगलवार को जयपुर हाउस के रामसिया ने संगठन के सहयोग से कई स्थानों पर होर्डिंग लगाए थे। बुधवार को असामाजिक तत्वों ने ताजगंज में लगे बंटेंगे तो काटेंगे नारे के होर्डिंग को फाड़ दिया।
आक्रोशित भाजपा नेताओं ने ताजगंज थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जांच में सामने आयाहै कि एक व्यक्ति कार से आया था उसी पर पोस्ट फाड़ने का आरोप लगाया गया है। कार के नंबर से पहचान की जा रही है। कार सैया इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की बताई गई है। पुलिस टीम को भेजा गया है।