{"_id":"683768f7a4f1e7273d087103","slug":"chicory-is-rotting-due-to-plant-shutdown-kasganj-news-c-175-1-agr1054-132486-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्लांट बंद होने से सड़ रही चिकोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्लांट बंद होने से सड़ रही चिकोरी
Thu, 29 May 2025 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 29 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
न्योली प्लांट पर चिकोरी की खरीद न होने पर कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे किसान सभा के पदाधिक
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के न्योली में चिकोरी प्लांट बंद पड़ा है। चिकोरी की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। उत्तर प्रदेश किसान सभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। किसान सभा ग्राम अध्यक्ष भीमसेन ने कहा कि क्षेत्र के गांव नगला पल्टू सहित अन्य गांवों के किसान प्लांट बंद होने से परेशान हैं। प्लांट संचालक चिकाेरी की खरीदारी नही कर रहे है। सात दिन से चिकोरी से लदे वाहन प्लांट पर खड़े हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से वाहनों में लदी फसल भीग कर सड़ रही है। इससे किसानों ने को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों से प्लांट संचालक से बीज खरीदा था। इसके बावजूद प्लांट संचालक चिकोरी खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं।
किसानों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्लांट संचालक के प्रति आक्रोश जताया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
किसानों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्लांट संचालक के प्रति आक्रोश जताया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन