फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chicken pox victim was not treated, girl lost her life in bushfire

Agra News: चिकिनपॉक्स से पीड़ित का नहीं कराया इलाज, झाड़फूंक में गई बालिका की जान

Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chicken pox victim was not treated, girl lost her life in bushfire
मैनपुरी। वैज्ञानिक प्रगति के बाद भी लोग आज भी अंधविश्वास को नहीं छोड़ पा रहे हैं। लोगों के इस अंधविश्वास की बजह से मरीजों की जान आफत में आ रही है। थाना औंछा क्षेत्र के गांव अकबरपुर में 11 वर्षीय गुनगुन की मौत का कारण भी यही अंधविश्वास बताया जा रहा है। परिजनों ने उसका उपचार नहीं कराया झाड़फूंक के भरोसे रहे। जब तक उपचार के लिए ले जाते बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

चिकनपॉक्स और खसरा जैसी बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय-समय पर टीकाकरण कराया जाता है। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। गांव-गांव आशा और एएनएम की तैनाती है। लेकिन इसके बाद भी लोग अंधविश्वास को नहीं छोड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी गुनगुन (11) पुत्री सूरतराम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उसके शरीर में दाने थे। परिजन उसे चिकनपॉक्स (छोटी माता) मानकर झाड़ फूंक कराते रहे। गुनगुन को उपचार नहीं दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसका शरीर ऐंठने लगा तो बुधवार को परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जब गुनगुन के परिजन से बात की गई तो बताया गया कि गुनगुन को छोटी माता की दिक्कत थी इसमें उपचार नहीं दिलाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed