फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chicken pox spreading rapidly among the children of village Basait

बसैत के बच्चों में तेजी से फैल रही चेचक

Wed, 27 Apr 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chicken pox spreading rapidly among the children of village Basait
किशनी। क्षेत्र के ग्राम बसैत में चिकन पॉक्स (चेचक) तेजी के साथ फैल रहा है। कई बच्चे इसकी चपेट में आ चुके हैं। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर उपचार दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बसैत निवासी आमिर अली की दो वर्षीय पुत्री अमायरा बानो, 15 वर्षीय रेशमा बानो 18 वर्षीय मेहरूम बानो समेत कई बच्चे चेचक की चपेट में है। बच्चों के शरीर पर लाल दाने निकल आए हैं। परिजन उपचार के बजाय झाड़-फूूंक करा रहे हैं। वहीं पड़ोस के लोग परेशान हैं कि कहीं चेचक उनके घर तक न पहुंच जाए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि गांव में टीम भेजकर पीड़ितों का उपचार कराया जाए, जिससे रोग गांव के अन्य बच्चे को चपेट में न ले सके। सीएचसी प्रभारी अजय भदौरिया का कहना है कि बृहस्पतिवार को टीम भेजकर पीड़ितों को उपचार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

---
चेचक के लक्षण
-शरीर पर लाल रंग के दाने निकलना
-दोनों में खुजली और दर्द का होना
-बीमारी में व्यक्ति को बुखार आता है
-कमजोरी व कुछ अच्छा ना लगना
---
बचाव के उपाय
-घर में साफ-सफाई पर ध्यान दें
-झाड फूंक के चक्कर में न पड़ें
-पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें
-पीड़ित का बिस्तर प्रयोग में ना लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed