फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhibramau Sub Depot will run buses on two new routes

Agra News: छिबरामऊ उप डिपो दो नए मार्ग पर चलाएगा बसें

Thu, 17 Oct 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 17 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chhibramau Sub Depot will run buses on two new routes
मैनपुरी। छिबरामऊ उप डिपो दो नए मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो बसें चलाएगा। छिबरामऊ से फर्रुखाबाद और कानपुर के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। बेवर क्षेत्र के लोगों को कानपुर और फर्रुखाबाद तक आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बेवर डिपो के तहत छिबरामऊ उप डिपो संचालित है। छिबरामऊ उप डिपो में 28 बसें हैं। छिबरामऊ उप डिपो की अधिकांश बसों का संचालन दिल्ली और आगरा मार्ग पर किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए छिबरामऊ उप डिपो अब एक बस का संचालन कानपुर और फर्रुखाबाद तक के लिए करेगा। छिबरामऊ उप डिपो की ये बसें बेवर होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन


मुख्यालय के निर्देश पर दोनों बसों के संचालित होने से इन बसों का लाभ बेवर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। प्रभारी एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की मार्ग पर संख्या और सुविधा को देखते हुए बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। आरएम की मंजूरी के बाद बसों के संचालन का समय तय करके उनका दोनों मार्ग पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed