फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhaimar gang had committed crimes in Mainpuri.

Agra News: मैनपुरी में छैमार गैंग ने वारदातों को दिया था अंजाम

Fri, 27 Sep 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Chhaimar gang had committed crimes in Mainpuri.
मैनपुरी। धौलपुर और मैनपुरी जिले की स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर छैमार गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने 7 माह पूर्व जिले में चोरी की चार वारदातों को अंजाम देने की बात कबूला। इस दौरान गैंग के सदस्य जिले में अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बनाए थे। स्वाट प्रभारी को पूछताछ में चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी भी दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के धौलपुर में चोरी और डकैती की ताबड़तोड़ वारदात अंजाम देने वाले छैमार गैंग के 8 सक्रिय सदस्यों को धौलपुर पुलिस ने स्वाट टीम मैनपुरी के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफल रही। स्वाट प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि उनकी टीम जिले में हुई चोरियों के संबंध में काफी समय से छैमार गैंग की तलाश में थी।
विज्ञापन

मुखबिर से गैंग के वर्तमान लोकेशन राजस्थान क्षेत्र में होना मिला, स्वाट प्रभारी ने धौलपुर पुलिस से संपर्क कर सूचना को साझा किया और टीम के साथ धौलपुर रवाना हुए। 24 सितंबर को एक डकैती की योजना बनाते हुए छैमार गैंग के मुश्ताक खां निवासी टोडा भीम, साजिद खान उर्फ संजय निवासी अलीपुर बदायूं, नूर आलम, शानू, शहबाज, आरिफ, पच्चू और नाजिर निवासी टोडाभीम को असलहा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर जनपद में हुई चोरियों के संबंध में अहम जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान छैमार के गैंग के सदस्यों ने बताया कि करीब 7 माह पहले उन लोगों ने एक के बाद जनपद मैनपुरी में चोरी की चार वारदात अंजाम दी। वह करीब एक माह तक जनपद में अलग अलग स्थानों पर रहे और कभी भिखारी बनकर तो कभी मूर्ति बेचने वाले बनकर रैकी करते रहे। एक माह रुकने के दौरान चार स्थानों पर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed