फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chemicals thrown on the face of a 16-year-old girl in Etah 

Acid Attack: एटा में किशोरी के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर आरोपियों ने बड़ी बहन पर डाला तेजाब

Sat, 25 Jun 2022 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 12:13 PM IST
सार

एटा में एक 16 साल की किशोरी पर मनचलों ने केमिकल फेंक दिया। इससे किशोरी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, उसे अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

विज्ञापन
Chemicals thrown on the face of a 16-year-old girl in Etah 
एसिड अटैक

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में बाइक सवार दो मनचलों ने एक किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। उसकी बड़ी बहन के विरोध करने पर युवकों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे उसका चेहरा और शरीर झुलस गया। पीड़ित बहनों की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित की मां के मुताबिक उसकी 16 और 14 वर्षीय पुत्रियां घरों में साफ-सफाई करने का काम करती हैं। 23 जून की शाम साढ़े सात बजे के करीब दोनों काम कर घर वापस आ रही थीं। इसी दौरान शहर के मोहल्ला शांतिनगर में एक बाइक पर इसी मोहल्ले का रहने वाला रंजीत एक अन्य युवक के साथ पहुंचा। छोटी बेटी का हाथ पकड़ खींचकर ले जाने लगा। 

विज्ञापन

बड़ी बहन के चेहरे पर फेंका तेजाब

बड़ी बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके चहरे पर तेजाब डाल दिया। वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। इसके बाद आरोपी भगा गए। छोटी बेटी ने घर आकर जानकारी दी। महिला का कहना है कि दूसरा आरोपी नगला पोता का रहने वाला है। पुलिस ने रंजीत को पकड़ लिया और उसकी फोटो पीड़िता को दिखाई। पीड़ित किशोरी ने आरोपी को पहचान लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक किशोरी पर रासायनिक पदार्थ फेंका गया है। इससे उसका आधा चेहरा झुलस गया है। तहरीर के आधार पर एक नामजद व अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

तीन महीने से परेशान कर रहे थे मनचले  

जिस किशोरी पर तेजाब से हमला किया गया, उसे और उसकी छोटी बहन को आरोपी तीन महीने से परेशान कर रहे थे। किसी तरह की शिकायत किए जाने पर पिता और परिवार के अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देते थे। कमजोर आर्थिक स्थिति और घर के बेहद साधारण माहौल के चलते किशोरियां इन मनचलों के खिलाफ शिकायत करने थाने तक नहीं पहुंच पाईं।

तेजाब हमले की पीड़िता ने बताया कि आरोपी तीन माह से उनके पीछे पड़े थे। आए दिन परेशान करते थे। छोटी बहन से मोबाइल पर बात कराने के लिए कहते थे। मोबाइल मेरे पास रहता है तो इससे ही बात कराने को कहते थे। जब मैंने कहा कि शिकायत करेंगे तो आरोपियों ने पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गईं और मामले की जानकारी घर पर भी किसी को नहीं दी। जिसके चलते आरोपियों की हिम्मत और बढ़ती गई।

एएसपी के किया घटना स्थल का निरीक्षण

शुक्रवार देर रात पुलिस बल के साथ एसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान घर जाकर पीड़िता से बात की। वहीं पीड़िता के परिजनों से भी पुलिस ने बात की। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से पीड़िता को उच्च उपचार के लिए आगरा या अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed