फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chemicals in canned food can cause cysts and hormonal imbalances in a 20-year-old girlChemicals in canned food can cause cysts and hormonal imbalances in a 20-year-old girl

Agra News: डिब्बा बंद भोजन के केमिकल से 20 की उम्र में रसौली, हार्माेंस भी बिगड़े

Sun, 05 Oct 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chemicals in canned food can cause cysts and hormonal imbalances in a 20-year-old girlChemicals in canned food can cause cysts and hormonal imbalances in a 20-year-old girl
आगरा। फास्ट फूड-डिब्बा बंद भोजन की लत से किशोरियों के हार्मोंस गड़बड़ा रहे हैं। 18-20 की उम्र में रसौली की भी दिक्कत बन रही है। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आगरा आब्सट्रेटिकल एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी की ओर से आयोजित एंडो रोबो गायनी-2025 कार्यशाला में विशेषज्ञों ने इस पर चिंता जताई।
विज्ञापन

इंडियन एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलाजी एंडोस्कोपिस्ट के सचिव गुजरात के डॉ. सुजल मुंशी ने बताया कि देर से शादी, तनाव, मोटापा और डिब्बा बंद भोजन के उपयोग से 20-25 फीसदी महिलाओं के गर्भाशय की थैली में गांठ (रसौली) बन रही है। इनमें से 3-5 फीसदी में सर्जरी करनी पड़ती है। 18-20 की उम्र में भी ये समस्या मिल रही है। फास्टफूड-डिब्बा बंद भोजन में उपयोग किए जाने वाले रसायनों के कारण रसौली बन रही है।
विज्ञापन


दरअसल, इन रसायनों से हार्मोंस भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे माहवारी का चक्र बिगड़ रहा है। हल्के बाल उगने समेत अन्य दिक्कतें भी हैं। पौष्टिक भोजन, व्यायाम से इन परेशानियों से बचा जा सकता है। कोषाध्यक्ष डॉ. सेजल नाइक ने बताया कि बढ़ती उम्र, देर से शादी, कई बार गर्भधारण करना, कब्ज होने के कारण पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इससे खांसने, हंसते वक्त यूरिन लीक की परेशानी बन जाती है। झिझके बिना डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कई बार व्यायाम करने, पौष्टिक आहार से भी ये ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तकनीक का कमाल, टेली रोबोटिक सर्जरी बनी वरदान
कार्यशाला के उदघाटन पर पदमश्री डॉ. ऊषा शर्मा ने कहा कि टेली रोबोटिक सर्जरी क्रांतिकारी साबित हो रही है। इसमें एक स्थान पर बैठकर चिकित्सक किसी भी दूसरे शहर के अस्पताल में भर्ती मरीज की सर्जरी कर सकते हैं। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. अमित टंडन ने बताया कि कार्यशाला में इस तकनीक से कैंसर, पेट, आंत समेत अन्य बीमारियों के ऑपरेशन हो रहे हैं। चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया है। इसमें रोबोटिक सर्जरी का सेटअप दोनों अस्पतालों में होना जरूरी है। पहली बार कार्यशाला में इस तकनीक से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के मरीजों की सर्जरी की गई है। उद्घाटन में डॉ. सुधीर रावल, डॉ नूतन जैन, डॉ. कमलेश टंडन, डॉ. रिचा सिंह, डॉ. निधि बंसल, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा, डॉ. वैशाली टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed