Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chemical businessman murder case: Kasim's associate nephew also arrested in robbery and murder servant Lokesh

केमिकल कारोबारी हत्याकांड:  डकैती और हत्या में कासिम का सहयोगी भांजा भी गिरफ्तार, नौकर लोकेश नहीं आया हाथ

Fri, 12 Apr 2024 01:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 01:19 AM IST
सार

केमिकल कारोबारी के घर वारदात के समय ऑटो में बैठकर निगरानी करने वाले कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह महज कुछ रुपयों के लालच के चक्कर में आया था।   
 

विज्ञापन
Chemical businessman murder case: Kasim's associate nephew also arrested in robbery and murder servant Lokesh
कारोबारी दिलीप गुप्ता का फाइल फोटो, साथ हैं पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सुल्तानगंज (हरीपर्वत) में केमिकल कारोबारी के घर डकैती और हत्या की वारदात में बदमाशों के दो साथियों ने ऑटो से घर के बाहर रहकर नजर रखी थी। इसमेें शामिल एक भोला उर्फ जलालुद्दीन को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरे मोहम्मद सालिम उर्फ शाहिल भी बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा और 2820 रुपये बरामद किए गए। सालिम कासिम का भांजा है। वह लालच में आया था। नौकर लोकेश अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन


1 अप्रैल को विजय नगर पुलिस चौकी के पास डकैती की वारदात हुई थी। केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर में नौकर लोकेश ने डकैती डलवाई थी। चार बदमाश घर में घुसे थे। उन्होंने कारोबारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी लता गुप्ता से जेवरात और नकदी लूटकर ले गए थे। पुलिस ने सबसे पहले राजू कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भोला उर्फ जलालुद्दीन और कासिम पकड़े गए थे। कासिम का सहयोग करने में उसके पिता गुलाब, बहनोई अबरार और भाई रमजानी को भी पुलिस ने जेल भेजा था। नौकर लोकेश हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन


खुद का ऑटो खरीदने की थी योजना
थाना हरीर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोहम्मद सालिम को गिरफ्तार किया है। वह कासिम का भांजा है। उसने भोला के साथ मिलकर ऑटो में बैठकर कारोबारी के घर के बाहर निगरानी रखी थी। वारदात के बाद कासिम घर से भागता हुआ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के पीछे होने की वजह से उसने दोनों को भागने का इशारा किया था। लूट की रकम से उसे 7 हजार रुपये मिले थे। पूछताछ में सालिम ने बताया कि वह किराये का ऑटो चलाता है। इससे घर का खर्च नहीं चल पाता है। कासिम ने कहा था कि सारे कर्ज खत्म हो जाएंगे। खुद का ऑटो खरीद लेंगे। इस पर लालच में आ गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed