फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Checking teams seized Katia cables

Agra News: चेकिंग टीमों ने कटिया केबल जब्त कीं

Tue, 25 Jul 2023 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Jul 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Checking teams seized Katia cables
चेकिंग टीमों ने कटिया केबल जब्त कीं
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में आठ टीमों ने चलाया अभियान




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए विद्युत निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया। आठ टीमों ने सुबह के समय कई मोहल्लों में पहुंचकर चेकिंग की। बिजली चोरी करने में प्रयोग की जा रही कटिया केबिल जब्त की। उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए कहा।

मंगलवार को जेई के नेतृत्व में आठ टीमों ने कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत, कांशीराम कॉलोनी, आजाद नगर, आसरा आवास कॉलोनी, कटरा, गुलाबबाग, मिश्राना, लाल मठिया, ताल दरवाजा, आगरा रोड, छपट्टी, वंशीगोहरा, ज्योंती रोड पर चेकिंग की। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत और कांशीराम कॉलोनी आजाद नगर में बिजली चोरी में प्रयोग की जा रही कटिया केबल जब्त कीं।
विज्ञापन


चेकिंग टीम को कुछ बकाएदारों ने बिजली बिल भी जमा किए। टीमों ने बकाएदारों को बकाया बिजली के बिल जमा कराने के लिए कहा। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि राजस्व बढ़ाने और बिजली चोरी रोकने के लिए मंगलवार को आठ टीमों ने चेकिंग की है। बिजली चोरी करने में प्रयोग की जा रही कटिया केबल जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed