{"_id":"5a5c9e484f1c1b5f268b487b","slug":"checking-in-agra-before-israel-pm-visit-of-tajmahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इजराइली PM के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा जांच, चप्पे-चप्पे पर रहेगा इतना फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजराइली PM के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा जांच, चप्पे-चप्पे पर रहेगा इतना फोर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 16 Jan 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को पत्नी सारा के साथ ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। ताजमहल के पास ताजगंज में जिन होटलों, इमारतों की छतें सटी हुई हैं, वहां रविवार रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई है।
एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक इजराइली प्रधानमंत्री जिस रूट से निकलेंगे, उस रूट के होटल, ढाबों, दुकानों की चेकिंग की जा रही है। ताजगंज के होटलों में ठहरे सैलानियों पर खुफिया निगाह रखी जा रही है।
मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने आ रहे इजराइल के प्रधानमंत्री के आगमन से पहले इंटेलीजेंस ब्यूरो से लेकर स्थानीय एलआईयू ने ताजगंज में डेरा जमा लिया है। ताजगंज के होटलों के साथ प्रमुख होटलों में ठहरे जार्डन, सीरिया, लेबनान, ईरान, इराक, इजिप्ट, सऊदी अरब के पर्यटकों की जानकारी जुटाई गई है।

Trending Videos
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इन देशों के साथ कुछ अन्य खाड़ी देशों के सैलानियों पर भी खुफिया निगाह रखी जा रही है। एसएसपी अमित पाठक ने रविवार शाम को ताजगंज का निरीक्षण किया।
शिल्पग्राम से लेकर दशहरा घाट, पूर्वी गेट, दक्षिणी गेट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ताजगंज में ताज से सटी इमारतों की छतों पर फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए।
एसएसपी, आगरा अमित पाठक ने बताया कि इजराइल के प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से ताजमहल तक जिस रूट से जाएंगे, उस पूरे रूट की चेकिंग चल रही है। 27 थानों का फोर्स लगाया गया है। ताजगंज में होटलों से लेकर ढाबों, दुकानों की चेकिंग चल रही है। यहां छतों पर पुलिस तैनात रहेगी।