{"_id":"65bb4e2c739c0ccb04025ae4","slug":"check-your-fastag-if-you-have-to-pass-through-toll-plaza-double-amount-will-be-deducted-if-you-ignore-it-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"FASTag: टोल प्लाजा से गुजरना है, तो अपने फास्टैग देख लें; अनदेखी पर कटेगी दो गुनी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FASTag: टोल प्लाजा से गुजरना है, तो अपने फास्टैग देख लें; अनदेखी पर कटेगी दो गुनी रकम
Thu, 01 Feb 2024 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:24 PM IST
सार
यदि हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो टोल प्लाजा पर गुजरने से पहले अपना फास्टैग जरूर देख लें कि उसकी केवाईसी हुई है या नहीं। टैग की केवाईसी न होने पर टोल पर दो गुनी रकम देनी होगी।
विज्ञापन
टोल प्लाजा
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विस्तार
दिल्ली, नोएडा या राजस्थान की तरफ यात्रा करने जा रहे है, तो वाहन का फास्टैग को अवश्य देख लें। केवाईसी नहीं है, तो टोल प्लाजा पर दो गुना टैक्स जमा करना पड़ेगा। कई टोल प्लाजा पर वाहन स्वामियों को केवाईसी कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। खंदौली टोल प्लाजा पर केवाईसी की वजह से सर्वर डाउन की समस्या बनी रही।
आधी रात 12 बजे से बिना केवाईसी वाले फास्टैग ब्लैक लिस्ट कर दिए गए। इस वजह से यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा और एनएसआई के वरोस टोल प्लाजा पर फास्टैग की केवाईसी कराने के लिए वाहन स्वामियों की भीड़ रही। एकदम से अधिक संख्या होने के कारण सर्वर डाउन हो गया, जिससे कार्य करने में दिक्कत हुई। इस वजह से कई वाहन स्वामियों ने नया फास्टैग तैयार कराया। वरोस टोल प्लाजा के मैनेजर अमित चौधरी ने बताया कि केवाईसी के लिए अलग से दो कर्मचारी लगाए गए है। खंदौली टोल प्लाजा के मैनेजर तुलसीराम गुर्जर का कहना है कि यह नियम बुधवार आधी रात 12 बजे से लागू कर दिया गया। इसे लेकर विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। इसलिए पुलिस की सहायता मांगी गई है।
वाहन स्वामी नहीं दिख रहे जागरूक
सैंया के जाजऊ टोल प्लाजा पर फास्टैग की केवाईसी को लेकर वाहन स्वामी कम जागरूक नजर आए। फास्टैग बनाने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगी हुई है, जिसके पास कम वाहन स्वामी केवाईसी संबंधित जानकारी करने आए। टोल प्लाजा के मैनेजर रमेश सोलंकी ने बताया कि प्रतिदिन करीब 15 हजार वाहन टोल से गुजरते है। फास्टैग की केवाईसी के संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बाद भी वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए फास्टैग की सुविधा है।
विज्ञापन
कोरई टोल प्लाजा पर सामान्य स्थिति
फास्टैग की केवाईसी को लेकर कोरई टोल प्लाजा (किरावली) पर बुधवार को सामान्य स्थिति रही। यहां पर वाहन स्वामियों की तरफ से फास्टैग संबंधी कोई पूछताछ नहीं की गई। टोल प्लाजा के मैनेजर मनीष रंजन ने बताया कि प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन गुजरते है। दो कर्मचारी की ड्यूटी फास्टैग अपडेट करने के लिए लगी है। इससे वाहन स्वामियों को कोई दिक्कत न हो। फास्टैग केवाईसी न होने पर दो गुनी रकम वाहन स्वामी को टैक्स के रूप में देनी होगी।