{"_id":"66d99f0be06c435dc5035873","slug":"cheating-of-rs-4-54-crore-from-former-block-chief-in-etah-report-filed-against-hotel-owner-and-others-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: एटा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख से 4.54 करोड़ की ठगी, होटल मालिक सहित इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एटा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख से 4.54 करोड़ की ठगी, होटल मालिक सहित इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Thu, 05 Sep 2024 05:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:37 PM IST
सार
एटा के सहावर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेत्री से 4.54 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एटा के सहावर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेत्री से फाइनेंस कंपनी वालों ने करीब 4.54 करोड़ रुपये ठग लिए। उन्हें 24 प्रतिशत सालाना ब्याज का लालच दिया गया था। चार साल बाद भी रुपये न मिलने पर भाजपा नेत्री ने शहर के एक होटल मालिक व फाइनेंस कंपनी संचालक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री राजकुमारी चौहान निवासी शांतिनगर ने बताया कि पति अनूप चौहान की आकस्मिक मृत्यु के बाद वेद प्रकाश गुप्ता निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी परिवार के संपर्क में आए। ये होटल गुप्ता पैलेस के मालिक हैं और जाहरवीर बाबा एसोेसिएट्स नाम से फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। अपने साथ कौशल कुमार इन्होंने अपनी कंपनी में तीन साल रुपये जमा करने पर 24 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के साथ रुपये वापसी का लालच दिया। 4 दिसंबर 2020 से रुपये जमा करना शुरू कर दिया।
बताया कि तीन साल पूरे होने पर रुपये मांगे तो टालमटोल करते रहे। जबकि रुपयों की जरूरत और अभाव की वजह से हमारा व्यापार प्रभावित हुआ। बैंक आदि से ब्याज पर रुपया लेना पड़ा। परिवार के लोग अवसाद में आ गए। 30 दिसंबर 2023 को भतीजे हेमंत चौहान और 20 मार्च 2024 को सास माया देवी की अवसाद के चलते मृत्यु हो गई।
बताया कि तीन साल पूरे होने पर रुपये मांगे तो टालमटोल करते रहे। जबकि रुपयों की जरूरत और अभाव की वजह से हमारा व्यापार प्रभावित हुआ। बैंक आदि से ब्याज पर रुपया लेना पड़ा। परिवार के लोग अवसाद में आ गए। 30 दिसंबर 2023 को भतीजे हेमंत चौहान और 20 मार्च 2024 को सास माया देवी की अवसाद के चलते मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
29 मई 2024 को कई लोगों के बीच एक पंचायत की गई। इसमें वेदप्रकाश गुप्ता ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। यहां तक कि दो-चार लोगों को जान से मरवाने की धमकी भी दी। भाजपा नेत्री ने बताया कि ये लोग बहुत शातिर दिमाग हैं। मेरे और मेरे परिवार के साथ कोई भी दुर्घटना कर या करा सकते हैं।
इस मामले में वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि शिकायत करने वालों ने उनसे 35 लाख रुपये उधार लिए थे, जो वापस नहीं किए। रुपये वापस न करने पड़ें, इसके लिए यह झूठा आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली नगर प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। इसके मिलने पर रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।