फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating in the name of job Took 15 lakh rupees and handed over fake training certificate of forest guard

नौकरी के नाम पर ठगी: 15 लाख रुपये लिए और थमाया वनरक्षक का फर्जी प्रशिक्षण पत्र, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 22 Dec 2023 12:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 12:00 AM IST
सार

वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर चार  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

 

विज्ञापन
Cheating in the name of job Took 15 lakh rupees and handed over fake training certificate of forest guard
Cyber - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोर्ट के निर्देश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला धन सिंह निवासी विवेक कुमार का कहना है कि उसकी नगला बाले थाना जसराना निवासी सुरजीत कुमार के साथ दोस्ती थी। मार्च 2021 में उसके घर सुरजीत के साथ कुडी थाना खैरगढ़ निवासी विवेक कुमार, कौरारा थाना जसराना निवासी विमल वशिष्ठ एवं निजामपुर थाना जसराना निवासी मोहम्मद अफरोज उसके घर आए। इस दौरान कहा कि वन विभाग में वनरक्षक की नौकरी निकली है। नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। आरोपियों पर भरोसा कर पीड़ित के साथ उसके बुआ के लड़के एवं गांव के ही एक अन्य युवक ने पंद्रह लाख रुपये दे दिए। 
विज्ञापन


आरोपियों ने प्रशिक्षण पत्र पकड़ा दिया। पीड़ित उत्तर प्रदेश वन रक्षक प्रशिक्षण केंद्र प्रतापगढ़ पहुंचा तो उसे आगरा भेज दिया। आगरा पहुंचने पर उसे अपने साथ ठगी होने के बारे में जानकारी हुई। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो नंबर बंद हो गए। मौके पर जाने पर भी आरोपियों का पता नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई तो कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई तो कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed