फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating by impersonating registered firm's GST number

Agra News: रजिस्टर्ड फर्म का जीएसटी नंबर लगा कर की ठगी, मुकदमा हुए दर्ज

Fri, 09 Feb 2024 10:11 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 09 Feb 2024 10:11 AM IST
सार

रजिस्टर्ड फर्म का जीएसटी नंबर लगाकर दूसरी फर्मों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। फर्म के मालिक ने अज्ञात ठग के खिलाफ थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
Cheating by impersonating registered firm's GST number
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में रजिस्टर्ड फर्म का जीएसटी नंबर लगाकर दूसरी फर्मों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। फर्म के मालिक ने अज्ञात ठग के खिलाफ थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अमन गोयल निवासी कर्मयोगी आगरा ने पुलिस को बताया कि उनकी नगला आशा पोइया में प्लास्टिक इंंडस्ट्रीज के नाम से रजिस्टर्ड फर्म है। किसी व्यक्ति ने उनकी फर्म का नाम और जीएसटी नंबर लगाकर ओडिशा की एक फर्म के साथ 9 हजार रुपये की ठगी कर दी। उसी ठग ने अंबाला, पंजाब की फर्म के साथ भी ठगी की है। पता तब चला जब दोनों फर्मों से माल की डिलेवरी के लिए उनके पास फोन आए। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed