फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cheated through paytm of merchants in agra

जालसाज ने पहले व्यापारियों को बातों में उलझाया, फिर पेटीएम के जरिए खाते से निकाल लिए रुपये

Fri, 01 Jun 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 01 Jun 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
cheated through paytm of merchants in agra
demo pic
शहर में पेटीएम के जरिये पैसा जमा कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गैंग सक्रिय है। दो चश्मा व्यापारियों से गैंग ने पेटीएम का ओटीपी पूछकर 26 हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारियों ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बल्केश्वर निवासी दिव्यांशु गोयल का संजय प्लेस में चश्मा का शोरूम है। बुधवार को उनके पास एक फोन आया। 
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने लेंस की खरीद के बारे में जानकारी ली। 1800 रुपये के लेंस लेने की बात कही। पेमेंट पेटीएम से करने को कहा। इसके बाद पेटीएम का नंबर पूछ लिया। इसके बावजूद दिव्यांशु से काफी देर तक बात करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनसे ओटीपी भी पूछ लिया। 15 मिनट बाद दिव्यांशु को पता चला कि उनके पेटीएम खाते से 16 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। इसी तरह उनके परिचित दुकानदार के साथ भी हुआ। 

प्रतापपुरा निवासी अमित कपूर की भी ऑप्टीकल की दुकान है, उनके पास भी कॉल आया था। ओटीपी पूछकर उनके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित व्यापारियों ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। 

दिव्यांशु और अमित कपूर के पेटीएम खाते से रकम एक ही पेटीएम नंबर में ट्रांसफर की गई है। इससे पता चलता है कि एक ही गैंग ने वारदात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed