फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated of Rs 11 thousand in the name of providing residence to Prime Minister

Agra News: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगे 11 हजार रुपये

Sun, 08 Oct 2023 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Oct 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 11 thousand in the name of providing residence to Prime Minister
प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगे 11 हजार रुपये
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर निवासी पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव पहाड़पर निवासी एक पात्र से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 11 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठग ने रुपये ऑनलाइन अपने खाते में डलवा लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर सुनील कुमार ने एसडीएम से शिकायत की है। बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। किसी ठग ने कुछ दिन पहले उनको फोन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र बताते हुए कहा कि यदि आवास चाहिए तो 11 हजार रुपये देने होंगे। आवास योजना की धनराज के लालच में आकर सुनील ने रुपये देने के लिए हामी भर दी। ठग ने ऑनलाइन अपने खाते में 11 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने दो नई सिम देने की बात कही। उक्त दोनों सिम उसने कानपुर के पते पर भेज दीं। ठगी की जानकारी होने के बाद वह शिकायत लेकर आया है। कहा कि उसकी सिमों का दुरुपयोग होने से रोका जाए। उसके रुपये भी वापस दिलाए जाएं। ठग ने उसके गोपनीय खाता नंबर आदि भी ले लिए हैं। जांच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed