फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated 12 lakh rupees in the name of getting a job in the health department

नौकरी नाम पर ठगी: स्वास्थ्य विभाग में पहचान का दिया था झांसा, चार लोगों से 12 लाख रुपये ठगे

Tue, 25 Jul 2023 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 09:59 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में पहचान का झांसा देकर नौकरी के नाम पर चार लोगों के ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने चारों से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। 
 

विज्ञापन
Cheated 12 lakh rupees in the name of getting a job in the health department
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहपुर सीकरी के गांव बसेरी काजी के ईश्वर चंद और उनके तीन रिश्तेदारों से एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं अवनीश सक्सेना नामक सचिव के हस्ताक्षर का नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। पत्र फर्जी होने का पता चलने पर अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ईश्वर चंद ने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान गौरव कुमार माहोर से पहचान एक प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी। गौरव कुमार ने कहा था कि बैंकों से लोन लेना हो या स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवानी हो बता देना। रुपये खर्च करने पड़ेंगे और नौकरी लग जाएगी। गौरव कुमार माहोर अछनेरा के ग्राम कठवारी का है। उन्होंने गौरव को घर बुलाया और अपने पिता लाल सिंह से उसकी बात कराई।
विज्ञापन


गौरव ने नौकरी के लिए डेढ़ लाख रुपये एडवांस लिए। इसके बाद गौरव ने थाना सैंया क्षेत्र के उनके रिश्तेदारों ओमवीर, हरिभान एवं नरेंद्र कुमार से भी रुपये लिए। कुल 12 लाख रुपये दिए गए। 18 जून को नियुक्ति पत्र आ गया। जिसमें सीएचसी आजमगढ़ में 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचकर जॉइन करना लिखा था। सीएचसी आजमगढ़ पहुंचने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव बनाने पर गौरव ने 12 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के निर्देश पर थाना फतेहपुर सीकरी में गौरव कुमार माहोर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed