फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chargesheet prepared against wife who buried husband in the bathroom.

Agra News: बाथरूम में पति को दफनाने वाली पत्नी के खिलाफ चार्जशीट तैयार

Thu, 13 Aug 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet prepared against wife who buried husband in the bathroom.
आगरा।
विज्ञापन

सिकंदरा स्थित रेणुका धाम में पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने वाली रूबी शर्मा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। इसमें विवेचक ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने से लेकर मृतक की बेटियों और भाई के बयान को अहम माना है। कंकाल सुरेंद्र शर्मा का था? इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच होगी। कोर्ट से इसकी अनुमति मिल गई है। बेटियों ने मां के खिलाफ बयान दिए हैं।

तीन जुलाई को हत्याकांड सामने आया था। रेणुका धाम निवासी सुरेंद्र शर्मा 18 मई से लापता थे। 26 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन ने तलाश की लेकिन वो मिले नहीं। सुरेंद्र पत्नी रूबी शर्मा, 14 और 9 वर्षीय बेटियों के अलावा मां के साथ रहते थे। बड़े भाई अनिल शर्मा ने सिकंदरा पुलिस को भाई की हत्या की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

रूबी ने पूछताछ में बताया था कि पति शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान होकर उसने खीर में जहर मिलाकर हत्या कर दी। पति की माैत के बाद शव को घर के बाथरूम में दफन कर दिया। बाथरूम के फर्श का निर्माण करा दिया था। पुलिस ने मजदूरों से फर्श को खुदवाया था। कंकाल बरामद किया था। माैके से मिले कड़े और रुद्राक्ष की माला से मृतक के सुरेंद्र शर्मा होने का दावा किया गया। सुरेंद्र इन्हें पहना करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-। बेटियों ने मां के खिलाफ दिए बयान
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतक की डीएनए जांच के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने अनुमति दे दी है। मृतक का उसकी मां के डीएनए से मिलान कराया जाएगा। वहीं आरोपी पत्नी जेल में है। भाई और मां ने रूबी के खिलाफ बयान दिए। मासूम बेटियां ने भी बयान दिए। बताया कि 18 मई की सुबह मां ने ताऊ को फोन किया। उनसे कहा कि पुलिस आने वाली है। मां ने दादी और उन्हें घर के बाहर बैठा दिया। बाहर से ताला लगा दिया था। पापा घर में बेड पर पड़े थे। दादी और उन्हें ताऊ के साथ भेज दिया। कुछ दिन बाद मां भी ताऊ के घर आ गईं। लौटने पर बाथरूम का फर्श ऊंचा मिला। मामले में चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed