फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chargesheet of Lala main accused of robbery in Manappuram Gold Loan Company filed in the court

Agra: मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती के मुख्य आरोपी लाला की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, इनको भी बनाया गया आरोपी

Mon, 27 Jun 2022 09:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 09:32 PM IST
सार

पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती के मुख्य आरोपी लाला पश्चिम बंगाल से  गिरफ्तार किया था। आज कोर्ट में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें उसकी मां और भाई भी आरोपी बनाए गए हैं।
 

विज्ञापन
chargesheet of Lala main accused of robbery in Manappuram Gold Loan Company filed in the court
डकैती कांड का मास्टरमाइंड नरेंद्र उर्फ लाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती डालकर करोड़ों का सोना लूटने के मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। इसमें उसकी मां और भाई को भी आरोपी बनाया गया है। अब तक पुलिस 19 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा चुकी है।

विज्ञापन


मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में 17 जुलाई 2021 को डकैती डाली गई थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया था। गैंग का सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला फरवरी में पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया था। पुलिस ने मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 15 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया था। 
विज्ञापन

एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि 16 आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट लगाई गई थी। अब मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला, उसके भाई अरुण और मां राजकुमारी उर्फ कौशल्या के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई है। नरेंद्र को गोल्ड लोन कंपनी में डकैती डालने का मुख्य आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में पकड़ी गई थी इनामी महिला

16 जून को फिरोजाबाद के लाइनपार स्थित राम नगर धीमर वाली गली निवासी संजय भारद्वाज की पत्नी मीनू पकड़ी गई थी। वह लूट का सोना छिपाने में सहयोग करने की आरोपी थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

ट्रेजरी में जमा कराया गया था सोना 

पुलिस ने डकैती की घटना के कुछ देर बाद ही दो आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उनसे 1.65 लाख रुपये और 7.5 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। इसके बाद 7.5 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया। एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि मुठभेड़ में दो बदमाशों की मृत्यु हुई थी। उनसे बरामद सोना पैकेट में था। कोर्ट के आदेश पर यह सोना कंपनी को रिलीज किया जा चुका है। बाकी सोना बाद में पकड़े गए आरोपियों से बरामद हुआ था। वह पैकेटों में नहीं मिला। इसे ट्रेजरी में रखवाया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद सोना कंपनी को सौंपने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे हुई 20 आरोपियों की गिरफ्तारी, 15 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद

17 जुलाई 2021 को डकैती की घटना होने पर पुलिस ने घेराबंदी करके दो बदमाश मनीष और निर्दोष कुमार को एत्मादपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया था। उनसे 1.65 लाख रुपये और 7.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।
- 21 जुलाई को आरोपी प्रभात ने आत्मसमर्पण किया।
- 23 जुलाई को संतोष जाटव मुठभेड़ में पकड़ा। उससे 63 हजार रुपये और 1.002 किलोग्राम सोना मिला।
- 27 जुलाई को अंशुल सोलंकी, अंशु यादव उर्फध्रुव (सहयोगी), संजय शर्मा (सहयोगी) पकड़े गए। उनसे 290500 रुपये और .966 ग्राम सोना बरामद किया।
- दो अगस्त को रेनू पंडित पकड़ा गया। उससे 42762 रुपये और 2.050 ग्राम सोना बरामद किया।
- तीन अगस्त को सुनीता व राजा उर्फ गौतम सागर गिरफ्तार हुए। उनसे 0.081 ग्राम सोना बरामद हुआ।
- चार अगस्त को अवकाश मिश्रा उर्फ मोनू (0.038 ग्राम सोना) और अश्वनी मिश्रा उर्फ सोनू (0.040 ग्राम सोना) गिरफ्तार हुए।
- दस अगस्त को सहयोगी देवेंद्र यादव (0.033 ग्राम), दीपू (0.014 ग्राम), सराफ सचिन (23 हजार रुपये और 0.023 ग्राम सोना) और मनोज (17 हजार और 0.019 ग्राम) पकड़े गए।


- इसके बाद केशव यादव (41 ग्राम सोना), संजय कुमार (14 ग्राम सोना),
- नरेंद्र उर्फ लाला, अरुण यादव, राजकुमारी उर्फ कौशल्या पकड़े गए। उनसे 2.509 किलोग्राम सोना बरामद किया। बाद में आरोपी लाला को रिमांड पर लिया। तब 2.398 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।
- 16 जून को मीनू भारद्वाज उर्फ अंजली पकड़ी गए। उससे 101 ग्राम सोनाब बरामद किया।  आरोपियों से 601272 और कुल 15.249 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed