{"_id":"61a3c03f72a40322b32e6385","slug":"chaotic-elements-burnt-the-stubble-kept-in-the-field-mainpuri-news-agr516088761","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने खेत रखी पराली को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने खेत रखी पराली को जलाया
विज्ञापन
भोगांव के गांव बनाहार में आग लगने से जली पराली
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। गांव बनाहार में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने खेत में रखी पराली में आग लगा दी। जानकारी होने के बाद किसान मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बनाहार में ग्राम प्रधान रामानंद शास्त्री के खेत में कई किसानों ने धान की पराली को रखा था। शनिवार की रात अराजकतत्वों ने पराली में आग लगा दी। आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीण खेत की ओर भागे। वहां जाकर देखा तो पराली जल रही थी। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
आग में गांव निवासी किसान फुलवारी सिंह, फूल सिंह, तिलक सिंह, रामनाथ, जसवंत, चतुरी लाल, रणवीर सिंह, नीरज, राजवीर सहित अन्य की पराली जल गई। पीड़ितों ने तहरीर देकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
थाना पुलिस कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। गांव निवासी राघवेंद्र ने बताया कि उसकी झोंपड़ी में तीन दिन पहले आग लगी थी। इसकी शिकायत थाने और क्षेत्रीय लेखपाल से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तिलक सिंह का कहना था कि अगर राघवेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई होती तो शायद यह घटना नहीं होती।
लेखपाल को मौके पर जाकर स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दी गई है।
आनंद सिंह, तहसीलदार