फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaos in Sora due to a fight between children, 12 injured

Agra News: बच्चों के झगड़े में सोरा में बवाल, 12 घायल

Fri, 06 Mar 2026 10:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Chaos in Sora due to a fight between children, 12 injured
A dispute between children in Sora led to heavy lathi charge, injuring 12 people including two

विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव सोरा में बृहस्पतिवार सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर पथराव किया गया। संघर्ष में दो महिलाओं संग 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को बच्चों शुभम और पुनीत के मध्य झगड़ा हो गया था। इसी बात पर शुक्रवार सुबह ख्यालीराम त्यागी और दूसरे पक्ष के पोहप सिंह के मध्य वाद विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के समर्थक जुट गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। इधर, शुभम का आरोप है कि पोहप सिंह पक्ष के लोगों ने घर की छतों से पथराव किया। पत्थर लगने से ख्यालीराम, कृष्णकांत, हरेंद्र, शुभम्, श्रीमती भूदेवी, आरती समेत आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के कमोद सिंह, पोहप सिंह, पियूष, पुनीत त्यागी भी पथराव में घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सैंया पर भर्ती कराया। थाना प्रभारी सैंया ने बताया विवाद के बाद गांव में तनाव है। एहतियातन सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अभी दोनों में से किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

A dispute between children in Sora led to heavy lathi charge, injuring 12 people including two

A dispute between children in Sora led to heavy lathi charge, injuring 12 people including two

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed