फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaos at toll plaza in UP employees assaulted

UP: टोल पर किसान संगठन का बवाल...कर्मचारियों को पीटा, बैरियर तोड़कर निकालीं 16 गाड़ियां

Tue, 19 Aug 2025 12:20 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:20 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर में टोल पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों से मारपीट की। चार बूम बैरियर तोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Chaos at toll plaza in UP employees assaulted
टोल पर हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में रहनकलां स्थित इनर रिंग टोल प्लाजा पर सोमवार की दोपहर एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बवाल किया। आरोप है कि बिना टोल दिए 16 गाड़ियां निकाल लीं। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के रोकने पर मारपीट की। 4 बूम बैरियर तोड़ डाले। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मैनेजर शिव वीर सिंह ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे एक किसान संगठन के कार्यकर्ता कुबेरपुर से रमाडा की ओर जा रहे थे। 16 गाड़ियों में 60-70 कार्यकर्ता थे। उनकी गाड़ियां टोल पर आईं तो बैरियर लगा दिया गया। मगर कार्यकर्ता बिना टोल दिए ही गाड़ी निकालने लगे। इसके लिए टोल संख्या 3, 4, 5 और 6 के बूम बैरियर को तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह देखकर कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि मैनेजर के टोल देने की बात कहने पर मारपीट कर दी। जान से मारने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मगर कार्यकर्ता शांत नहीं हुए। टोल पर ही बवाल किया। इससे वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ लोगों ने टोल कर्मी व एक महिला कर्मचारी से अभद्रता की। गाली-गलौज करते हुए केबिन से बाहर लाकर मारपीट करने लगे। कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद धमकी देते हुए सभी चले गए।

मैनेजर का कहना है कि इस दौरान 50 मिनट तक टोल फ्री रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं सहित 400 गाड़ियां बिना टोल दिए ही निकल गईं। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें-UP: एक्टिवा सवार को राैंदा...सेवानिवृत्त फौजी की माैत, ट्रक छोड़कर भाग गया चालक; सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed