{"_id":"6703c5fe1190929b920ebe87","slug":"changing-weather-is-causing-lung-infection-three-patients-admitted-to-hospital-died-33-in-serious-condition-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बदलता मौसम दे रहा फेंफड़ों में संक्रमण, अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत; 33 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदलता मौसम दे रहा फेंफड़ों में संक्रमण, अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत; 33 की हालत गंभीर
Mon, 07 Oct 2024 04:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:59 PM IST
सार
मौसम में बदलाव फेंफड़ों में संक्रमण दे रहा है। मैनपुरी जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। तीन मरीजों की जान जा चुकी हैं, वहीं 33 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में फेंफड़ों में संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं 27 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में 1342 मरीजों को उपचार दिया गया। 27 मरीज डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराए गए। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव हरैनपुर निवासी शिव कुमारी (65) को पिछले कुछ दिनों से फेंफड़ों में संक्रमण के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। शहर के आगरा रोड निवासी सोनू (35) पुत्र मदनपाल को पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द की शिकायत थी। परिजनों ने जांच कराई तो फेंफड़ों में संक्रमण निकला। परिजन उसका एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। रविवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कटरा निवासी इदरीश (60) को भी पिछले कुछ दिनों से फेंफड़ों में संक्रमण की दिक्कत थी। परिजन ने उन्हें रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना था कि तीनों मरीजों को अंतिम सांसों में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।