फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandrashekhar Bhim army members protest against Torrent Company

चंद्रशेखर की भीम आर्मी ने बिजली कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी

Mon, 24 Sep 2018 06:43 PM IST
डिजिटल टीम, आगरा
डिजिटल टीम, आगरा Updated Mon, 24 Sep 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Bhim army members protest against Torrent Company
भीम आर्मी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में चंद्रशेखर की भीम आर्मी के सदस्यों ने निजी बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आर्मी के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और टोरंट बिजली कंपनी के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मांगें मानी नहीं गईं, तो आगे बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन


भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने टोरंट कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना है कि टोरंट बिजली कनेक्शन देने से लेकर बिजली बिल में मनमानी करते हैं। बिजली काट देते हैं।
विज्ञापन


उनके उत्पीड़न के शिकार लोगों की शिकायत नहीं सुनी जा रही हैं। लोग अपना घर बेचने को मजबूर हैं। मजबूर और गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाए। इसी के विरोध में सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी के सुरेश चंद्र सोनी ने बताया कि टोरंट के उत्पीड़न से ऊबे लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। बारिश होने के बाद भी इतनी भीड़ है, वरना कलेक्ट्रेट खचाखच भरा होता। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई, तो बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed