फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chance of rain on 24-25 May

24 और 25 मई को बारिश दिलाएगी गर्मी से लोगों को राहत

Sun, 22 May 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain on 24-25 May
मैनपुरी। गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में 24 और 25 मई को बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को तेज धूप और गर्मी के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई थी लेकिन रविवार को एक बार तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र ने मौसम में राहत का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 24 और 25 मई को बारिश की संभावना है। अगर बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर तेज धूप और गर्मी के चलते दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 मई को बारिश होने की संभावना है। इससे तामपान में गिरावट आएगी। किसान बारिश से पहले अपना भूसा सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक, केवीके मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed