फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chamber seeks special package for food processing industries in TTZ; Food Expo & Conclave 2026 to be held from June 14-16

Agra News: टीटीजेड में चैंबर ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए मांगा विशेष पैकेज, 14 से 16 जून तक आयोजित किया जाएगा फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026

Tue, 02 Jun 2026 12:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chamber seeks special package for food processing industries in TTZ; Food Expo & Conclave 2026 to be held from June 14-16
आगरा। नेशनल चैंबर ने सरकार से विशेष पैकेज की मांग की है। उद्यमियों को निवेश और सरकारी छूट के प्रति जागरूक करने के लिए 14 से 16 जून तक फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

टीटीजेड के कारण नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए व्यापारिक संस्थाओं ने गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की ओर रुख किया है। नेशनल चैंबर के सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की संभावनाओं और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि टीटीजेड की पाबंदियों के कारण उद्योगों पर कई बंदिशें हैं। ऐसे में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें ईंधन के रूप में एलपीजी या पीएनजी का उपयोग होता है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) बनाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए आगरा को एक विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य लोकेश कुमार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभों से उद्यमियों को अवगत कराया। खाद्य प्रसंस्करण प्रकोष्ठ के चेयरमैन विकास चतुर्वेदी और चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि 14 से 16 जून तक फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय एक्सपो में खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग तकनीक और उद्योग की बारीकियों पर विशेष सत्र होंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, सिद्धार्थ अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, अशोक लालवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed