{"_id":"65e0d1a06872c502850f0ed4","slug":"challan-of-103-vehicles-for-breaking-traffic-rules-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-111897-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यातायात नियम तोड़ने पर 103 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यातायात नियम तोड़ने पर 103 वाहनों का चालान
Fri, 01 Mar 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए भीषण हादसे के बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। तमाम जागरूकता अभियान व कार्रवाई के बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस व परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने पर कुल 103 वाहनों का चालान हुआ। दरअसल, यातायात के नियमों और प्रतिबंधों की अनदेखी वाहन चालकों और सवारों के द्वारा लगातार की जा रही है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। बावजूद इसके वाहन चालक और वाहनों पर सवार लोग जागरूक नहीं हो रहे। लोडर वाहनों में लोग यात्रा कर रहे हैं वहीं ऑटो में लटक कर लोग यात्रा करते नजर आ रहे हैं। इन वाहनों में ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर वाहन, टेंपो और दोपहिया वाहन शामिल हैं। यातायात पुलिस के द्वारा सोरों गेट, मंडी तिराहा, चाड़ी चौराहा, सर्कुलर रोड के इलाके में सघन अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान टेंपों पर ओवरलोडिंग सवारियां जा रहीं थीं। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भी लोग सवार थे। यातायात पुलिस भी बाईपास पर चेकिंग करते हुए ट्रैक्टर के ब्रेक पैडल चेक कर रही थी। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में एक वाहन सीज किया गया। 98 वाहनों के चालान किए हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी ले जाई जा रहीं थीं। वहीं दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के चल रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी सवार लोग चल रहे थे। ऐसे लोगों को जागरूक किया गया और प्रतिबंधों का पालन करने के निर्देश दिए। एआरटीओ आरपी मिश्र ने परिवहन विभाग के साथ चेकिंग अभियान चलाया। लोडर वाहनों को रोका जिनमें यात्री सवार थे। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी लोग सवार मिले। एआरटीओ ने वाहन चालकों से सवारियों को नहीं ले जाने की हिदायत दी। वहीं चार वाहनों के चालान किए। एआरटीओ ने बताया कि प्रतिदिन यातायात की जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन