{"_id":"62474416d7c340101c6e0ce7","slug":"chaitra-navratri-2022-ghatasthapana-muhurat-puja-vidhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रि: शक्ति की आराधना का पर्व आज से, प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन, ऐसे करें घट स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्रि: शक्ति की आराधना का पर्व आज से, प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन, ऐसे करें घट स्थापना
Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
सार
शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि आज से शुरू हो रहा है। इस बार नवरात्रि पूरे दिन के हैं। मंदिरों और घरों में घट स्थापना के साथ ही मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना शुरू होगी।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2022:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। आज मंदिरों और घरों में घट स्थापना के साथ ही मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना शुरू होगी। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नल नामक विक्रमी संवत 2079 का शुभारंभ होने वाला है। इस संवत्सर के राजा शनिदेव और मंत्री गुरु बृहस्पति रहेंगे।
विज्ञापन
आगरा की ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन माता के समीप कलश स्थापना की जाती है। ऐसी मान्यता है कलश के मुख में विष्णु भगवान, कंठ में भगवान शिव और मूल में ब्रह्मा निवास करते हैं। अत: कलश स्थापना के लिए मिट्टी का घड़ा, कलावा, जटा वाला नारियल, गंगाजल, लाल कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, मौली रोली और अक्षत के सहित स्थापना की जाती है।
विज्ञापन
नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी एवं मां सिद्धिदात्री की पूजा बड़ी श्रद्धा और भक्ति से की जाती है।
विज्ञापन