दुस्साहस: ताज के पास मथुरा की पर्यटक से लूटी चेन, बाइकर्स गैंग ने दिया वारदात को अंजाम
मथुरा से आए भाई और बहन ताज महल की दीदार के लिए आए थे। वे दोनों शिल्पग्राम में थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने युवती के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली।
विस्तार
ये भी पढ़ें - भाजपा विधायक के बेटे की दहशत: शिक्षिका बोली- घर से निकलने में लगता है डर, पहले भी कर चुका है शर्मनाक करतूत
सुबह पुलिस करेगी पार्कों के आसपास गश्त
जगदीशपुरा क्षेत्र में आठ घंटे में एक मंगलसूत्र और दो चेन लूट की वारदात हुई थीं। सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सुबह टहलने वाले अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए सुबह प्रमुख मार्गों और पार्कों के आस-पास पुलिस की तैनाती का फैसला लिया गया है। चीता मोबाइल पेट्रोलिंग करेंगी। कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में तैनात किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UPSRTC Recruitment: रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए है शानदार मौका; यहां देखें पूरी डिटेल