{"_id":"60f9ab808ebc3e6d805edadc","slug":"chain-looted-from-anganwadi-by-putting-a-pistol-on-the-child-s-forehead-mainpuri-news-agr500868872","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की कनपटी पर पिस्टल लगाकर आंगनबाड़ी से लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की कनपटी पर पिस्टल लगाकर आंगनबाड़ी से लूटी चेन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील करहल जाते समय एक महिला के पुत्र की कनपटी पर तमंचा लगाकर बदमाश महिला के गले में पड़ी सोने की चेन लूट कर भाग गए। सात जुलाई को घटना की अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता ने बृहस्पवितार को एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेबी पत्नी शेर सिंह ने बताया सात जुलाई को 13 वर्षीय पुत्र के साथ तहसील काम से जा रहीं थीं। करीब 11 बजे जब वह करहल-मैनपुरी मार्ग पर बिजली घर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने रोक लिया। वह जब तक कुछ समझ पाती एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर बच्चे की कनपटी पर लगा दी और उनके गले में पड़ी सोने की चेन को तोड़ लिया। बदमाश आगे चल रही कार में बैठ कर भाग गए। एएसपी मधुवन कुमार ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
------------
सीसीटीवी फुटेज भी कराए उपलब्ध
महिला ने बताया कि उसके पास बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी हैं। बदमाश काफी दूर से उसका पीछा कर रहे थे, उक्त फुटेज महिला द्वारा एएसपी को उपलब्ध कराए गए।