{"_id":"69c5a7aed6f9007eac0d4c26","slug":"chahar-cricket-academy-beat-gurukul-boys-by-seven-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1044-107142-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चाहर क्रिकेट अकादमी ने गुरुकुल बॉयज को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चाहर क्रिकेट अकादमी ने गुरुकुल बॉयज को सात विकेट से हराया
Fri, 27 Mar 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में चाहर क्रिकेट अकादमी ने गुरुकुल बॉयज को सात विकेट से हरा दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिज्ञान विक्रम सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मुख्य अतिथि संतोष राणा ने सम्मानित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुकुल बॉयज की टीम 30.5 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। नैतिक राठौर ने 54, देवेश शाक्य ने 39 रन बनाए। आदित्य यादव ने चार, अभय चाहर और अनंत दीक्षित ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए चाहर क्रिकेट अकादमी ने 27.4 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। अभिज्ञान विक्रम सिंह ने नाबाद 69 रन बनाए। तन्मय राजपूत ने 22 और शुभेंद्र कुमार ने 19 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ चाहर क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।