फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central lab is ready in the district hospital serious diseases can also be tested

Agra: जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब हुई तैयार, गंभीर रोगों की भी हो सकेगी जांच

Fri, 30 May 2025 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 11:46 AM IST
सार

आगरा जिला अस्पताल में अब गंभीर रोगों की भी जांच हो सकेगी। अब उन्हें एसएन में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 

विज्ञापन
Central lab is ready in the district hospital serious diseases can also be tested
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड सेंट्रल लैब तैयार हाे गई है। इसका 82 लाख रुपये का बजट है। जल्द ही इसमें मशीनों की शिफ्टिंग भी शुरू हो जाएगी। इससे अस्पताल में 120 तरह की जांचें और बढ़ जाएंगी। इस लैब से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी जोड़ा जाएगा, जिससे वहां के मरीजों की जांच भी यहां हो सकेगी।
विज्ञापन


 

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि नई ओपीडी इमारत की तीसरी मंजिल पर सेंट्रल लैब स्थापित होगी। इसका चैंबर तैयार हो चुका है। काउंटर समेत अन्य को देखते हुए कुछ बदलाव कराने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिख दिया है। ये कार्य दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद हैंडओवर होने के बाद पैथोलॉजी विभाग की मशीनें शिफ्ट की जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ मशीनें केंद्र सरकार भी खरीद कर भेजेगी। लैब में माइक्रोबायलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और पैथोलॉजी विभाग की जांचें हो सकेंगी। 24 घंटे जांच की सुविधा के साथ रहेगी। जो जांचें सीएचसी पर नहीं हो पाएंगी, उनके नमूने जिला अस्पताल में लाए जाएंगे। इससे देहात के मरीजों के लिए भी सुविधा हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed