{"_id":"6afbf4aa5833c2d1bb0e7c17","slug":"census-2027-fill-self-enumeration-form-online-by-30-november-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना-2027: अब घर बैठे खुद भरें परिवार का ब्योरा, 30 नवंबर तक मौका; जिलाधिकारी ने खुद की स्व-गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना-2027: अब घर बैठे खुद भरें परिवार का ब्योरा, 30 नवंबर तक मौका; जिलाधिकारी ने खुद की स्व-गणना
Tue, 17 Nov 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:01 PM IST
सार
जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत आगरा में स्व-गणना अभियान शुरू हो गया है। लोग 30 नवंबर तक मोबाइल या कंप्यूटर से परिवार के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर ऑनलाइन भरे गए विवरण का सत्यापन करेंगे। फॉर्म जमा करने पर मिलने वाली एसई आईडी सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने खुद की स्व-गणना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई। सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने खुद की ऑनलाइन स्व-गणना कर शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट समेत सभी तहसीलों, राजस्व न्यायालयों और चकबंदी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी स्व-गणना पूरी की।
इस बार डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पहली बार लोगों को घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक लोग आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) के जरिये मोबाइल या कंप्यूटर से परिवार के सभी सदस्यों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
इस ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान 40 सवालों के जवाब देने होंगे। सभी जरूरी जानकारी सबमिट होने के बाद पोर्टल से एक खास सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (एसई आईडी) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर इस आईडी के जरिये आपके भरे गए विवरण का मिलान और सत्यापन करेंगे। जो परिवार ऑनलाइन स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनके यहां प्रगणक खुद जाकर सामान्य प्रक्रिया से जानकारी जुटाएंगे।