फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cement peels off Kachauraghat Bridge; reinforcement bars become visible.

Agra News: कचौराघाट पुल का सीमेंट उखड़ा, दिखने लगे सरिया

Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cement peels off Kachauraghat Bridge; reinforcement bars become visible.
बाह: कचौराघाट का पुल का उखड़ा सीमेंट, निकली सरिया
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर कचौरा घाट गांव में यमुना नदी पर बने पुल का सीमेंट उखड़ गया है। सरिया दिखने लगे हैं। इतना ही नहीं, बारिश में सड़क धंसकर कट गई है। किनारे पर गहरी खाई हो गई है। हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


कचौराघाट गांव में यमुना नदी पर बने पुल पर दोनों जिलों के 100 से ज्यादा गांवों के लोग आवागमन पर निर्भर हैं। आगरा, धौलपुर की ओर से आने वाले वाहन लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज के लिए पुल के रास्ते से निकलते हैं। गांव के शीशपाल, धर्मवीर, अर्जुन, सुजीत, सौरभ शुक्ला, कालू ने बताया पुल की ऊपरी सतह का सीमेंट उखड़ गया है। सरिया निकल आई है। सीमेंट उखड़ने से हुए गड्ढे में फंस कर कई दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। वहीं कचौराघाट में लगातार हो रही बारिश के चलते गांव के पास हाईवे की सड़क धंस गई है। सड़क के कटने से किनारे पर गहरी खाई हो गई है। रात के अंधेरे में कटान के पास से कोई वाहन गुजरा तो 10 से 15 फीट गहरी खाई में गिर कर हादसे का शिकार हो सकता है। ग्रामीणों ने धंसकी सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

सड़क धंसकर कटने की जांच के लिए मौके पर टीम जाएगी। कटान को दुरुस्त कराया जाएगा। कचौराघाट पुल इटावा लोक निर्माण विभाग से निर्मित है। उनके स्तर से मरम्मत की हो सकेगी।- नरेंद्र वर्मा, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed