फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrations at cricketer Deepti Sharma house after Indian women cricket team won gold in Asian Games

एशियन गेम्स: महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड से रोशन हुआ ताजनगरी का नाम, दीप्ति के घर बंटी मिठाई; जमकर मनाया जश्न

Wed, 23 Sep 2026 02:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 02:38 PM IST
सार

परिवार का कहना है कि दीप्ति का एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में गर्व की बात थी, लेकिन टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतना इस अभियान को यादगार बना गया। एशियाई खेलों का गोल्ड जीतने के बाद दीप्ति के घर से लेकर आगरा के क्रिकेट गलियारों तक जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन
Celebrations at cricketer Deepti Sharma house after Indian women cricket team won gold in Asian Games
खुशी मनाते दीप्ति शर्मा के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही ताजनगरी का नाम भी रोशन हो गया। भारत की ऐतिहासिक जीत की खुशी आगरा की स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के घर भी छा गई। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


दीप्ति के कोच और भाई सुमित शर्मा ने कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यह पहला स्वर्ण पदक है। यह उपलब्धि पूरे देश के साथ आगरा के लिए भी गर्व का विषय है। अहम मुकाबले में दीप्ति ने गेंद से टीम की जीत में योगदान दिया। कामना है कि इसी तरह भारत आगे भी और गोल्ड मेडल जीतता रहे।
विज्ञापन


दीप्ति की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता श्रीभगवान शर्मा, मां सुशीला शर्मा, भाई अमित शर्मा, भाभी सुनीति शर्मा, बहन प्रगति शर्मा और भांजी समृद्धि खुशी से झूम उठे। परिवार का कहना है कि दीप्ति का एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में गर्व की बात थी, लेकिन टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतना इस अभियान को यादगार बना गया। एशियाई खेलों का गोल्ड जीतने के बाद दीप्ति के घर से लेकर आगरा के क्रिकेट गलियारों तक जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप्ति के प्रदर्शन ने खुशी को दोगुना कर दिया
भारतीय टीम महिला टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आगरा क्रिकेट एसोसिएशन में भी खुशी का माहौल रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने दीप्ति शर्मा और भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में क्रिकेट का स्वर्ण जीतना देश के लिए गौरव का विषय है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed