फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebration on Haryana's victory, BJP distributed sweets

Agra News: हरियाणा की जीत पर जश्न, भाजपा ने बांटी मिठाई

Wed, 09 Oct 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Celebration on Haryana's victory, BJP distributed sweets
भाजपा कार्यालय पर हरियाणा में भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष।
मैनपुरी। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बननेे पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में लोग भाजपा की नीतियों में आस्था जता रहे हैं। हरियाणा की जनता ने भी तीसरी बार भाजपा नेतृत्व पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीसरी बार कमल खिलाकर भाजपा नेतृत्व पर विश्वास किया है। जो लोग संविधान को लेकर बात किया करते थे कि संविधान खतरे में है। ऐसे लोगों को हरियाणा की जनता ने जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। देश की जनता उन पर विश्वास कर रही है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ काम करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों तथा देश को अपमानित करने वाली बातें करने वालों को नकार दिया है। पूर्व विधायक अशोक चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, चेयरमैन संगीता गुप्ता, उत्तम गुप्ता, सौरभ दुबे, कविता राठौर, ज्ञानेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भोगांव कार्यालय पर बांटी मिठाई

भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की देखरेख में भाजपा कार्यालय पर मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत जनता की जीत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई है। विधायक प्रतिनिधि अकुंर अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, प्रताप राजपूत, आशीष तिवारी, कलक्टर सिंह राजपूत, सुनील राजपूत, बौबी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed